फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity Corporation employee arrested for taking bribe in exchange for reducing bills

Faridabad News: बिल कम करने की एवज में रिश्वत लेते बिजली निगमकर्मी गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2026 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation employee arrested for taking bribe in exchange for reducing bills
एसीबी की टीम ने बुधवार रात की कार्रवाई
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ एसीबी थाना में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बिजली निगम की ओर से आए 2.72 लाख रुपये के बिल को कम करने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते निगम के कर्मचारी मुबारिक को एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार रात सेक्टर-55 बिजली निगम कार्यालय के पास एक कैफे के बाहर शिकायतकर्ता की कार में बैठकर रिश्वत लेते काबू किया गया। आरोपी के पास मौजूद बैग से भी एसीबी ने शिकायतकर्ता से पहले लिए जा चुके 10 हजार के अलावा 1 लाख 5 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
मामले में एसीबी को शिकायत सेक्टर-55 के रहने वाले जयलाल ने दी है। इनका कहना है कि इनकी पत्नी के नाम पर एक मकान सेक्टर-56 में भी है। पत्नी के नाम वाले मकान का पिछले दिनों 2.72 लाख रुपये का बिजली बिल आया। सेक्टर-55 बिजली निगम कार्यालय में गलत बिल को सही कराने के लिए अर्जी दी। आरोप है कि वहां सीए ब्रांच में मुबारिक नामक कर्मचारी मिला और उसने बिल कम कर 72 हजार रुपये करने का भरोसा दिया। इसकी एवज में उसने 25 हजार रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने 6 मार्च को उसे 10 हजार रुपये दे दिए। इसके बावजूद बिजली बिल कम करने की बजाय वो बाकी 15 हजार रुपये रिश्वत मांगता रहा। रुपये न मिलने तक फाइल आगे न बढ़ाने की बात कही। शिकायतकर्ता ने ये रिकॉर्ड कर लिया और बुधवार को शिकायत एसीबी को दी।
विज्ञापन

एसीबी ने रेड के लिए टीम तैयार की। इसमें इंस्पेक्टर संतराम की अगुवाई में टीम तैयार की गई। कार्रवाई के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़ जोन के क्षेत्रीय अधिकारी हरीश कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। टीम ने रात को ही रेड कर बिजली निगम कर्मी मुबारिक को शिकायतकर्ता की कार में बैठकर रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पीसी एक्ट की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed