फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electrician trade became the first choice in ITI

Faridabad News: आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड बनी पहली पसंद

Fri, 05 Jun 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Electrician trade became the first choice in ITI
-संस्थान में 300 से अधिक आवेदन आए, 89 इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनआईटी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अब तक 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें इलेक्ट्रिशियन ट्रेड अभ्यर्थियों की पहली पसंद बनकर उभरी है। संस्थान में प्राप्त कुल आवेदनों में सबसे अधिक 89 आवेदन इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए आए हैं।

संस्थान में विभिन्न ट्रेडों की कुल 544 सीटों पर प्रवेश होना है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक 316 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) के लिए 56 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं फिटर ट्रेड के लिए 37, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के लिए 32 और मैकेनिक डीजल ट्रेड के लिए 27 ने किया है। अन्य ट्रेडों के लिए भी लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन




संस्थान प्रबंधन का कहना है कि तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बढ़ते अवसरों के कारण युवाओं का रुझान आईटीआई पाठ्यक्रमों की ओर बढ़ा है। विशेष रूप से इलेक्ट्रिशियन, कोपा और फिटर जैसे ट्रेडों की उद्योगों में अधिक मांग होने से विद्यार्थी इन क्षेत्रों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




संस्थान के प्राचार्य भगत सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन औसतन 80 से 90 आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आवेदन संख्या में और वृद्धि होगी। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की, ताकि उन्हें अपनी पसंद के ट्रेड में प्रवेश लेने का बेहतर अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed