फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electric cars will be charged free of cost in the small secretariat

लघु सचिवालय में निशुल्क चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक कारें

Wed, 13 Jan 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Electric cars will be charged free of cost in the small secretariat
लघु सचिवालय में निशुल्क चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक कारें
विज्ञापन

फरीदाबाद। इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रति लोगों में दिलचस्पी और सुविधा मुहैया कराने के लिए जिले के लघु सचिवालय में ई-चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। इसमें चार्जिंग की सुविधा सरकार की ओर से निशुल्क है। एक कार चार्ज करने में करीब सात घंटे का समय लगेगा। प्रशासन का प्रयास है कि लोग प्रदूषण मुक्त वाहनों की ओर कदम बढ़ाएं। देश में इलेक्ट्रिक कारों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में सरकार की ओर से अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल और पंचकूला जिलों में उपायुक्त को इलेक्ट्रिक कारें दी गई। लोग प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए डीजल व पेट्रोल कारों की जगह अब इलेक्ट्रिक कारों को अपना रहे हैं। टाटा कार शोरूम में चार्जिंग सेंटर बना हुआ है। यहां एक कार को 45 मिनट में चार्ज करने की सुविधा है।
--
20 ई-चार्जिंग स्टेशन खोलने की योजना
सेक्टर-12 लघु सचिवालय में शुरू किए गए पहले चार्जिंग स्टेशन की क्षमता 3.2 किलोवाट है। चार्जिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक वाहनों की मुफ्त चार्जिंग की जा सकती है। सरकारी स्तर पर प्रदेश में 500 स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना तैयार की गई है। फरीदाबाद में करीब 20 स्टेशन खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन

--
इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जा रही है। इससे लोगों को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से भी राहत मिलेगी। बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए ई-वाहनों को बढ़ावा देने की जरूरत है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल्द चार्जिंग स्टेशन का भी निर्माण करवाया जाएगा। इसलिए लोग प्रदूषण मुक्त अभियान में भागीदार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यशपाल यादव, उपायुक्त, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed