फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly man dies, wife injured after auto overturns

Faridabad News: ऑटो पलटने से बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल

Wed, 10 Jul 2024 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies, wife injured after auto overturns
बेटे से मिलने के लिए जा रहा था दंपती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे सेक्टर-2 के पास तेज रफ्तार से आ रहा ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सवार बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव दयालपुर निवासी विशाल ने बताया कि वह चाचा ढाबा गुप्ता होटल में खाना बनाने का काम करते हैं। 9 जुलाई को वह करीब सात बजे पिता मोहर सिंह (60) और माता गीता (55) गांव दयालपुर से एक ऑटो में उनसे मिलने आ रहे थे। उनको सूचना मिली कि दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे सेक्टर-2 के पास तेज रफ्तार से चलाने की वजह से ऑटो पलट गया। इस हादसे में उनके माता-पिता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। एम्स अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने पिता मोहर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी माता का उपचार अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed