फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly dies while taking bath in swimming pool

स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान बुजुर्ग की मौत

Thu, 09 Jun 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly dies while taking bath in swimming pool
फरीदाबाद। स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान सेक्टर-12 खेल परिसर में बृहस्पतिवार को 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान हृदयाघात हो गया। लोगों ने स्विमिंग पूल से बाहर निकाल कर सेक्टर 16 स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

सेक्टर-16 निवासी शुभम देव आर्य सेक्टर-12 स्थित स्विमिंग पूल में गए हुए थे। बताया जा रहा है कि नहाने के कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गए। उन्हें आनन फानन में सेक्टर 16 स्थित एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि शुभम ने स्विमिंग के लिए करीब ढाई महीने पहले सदस्यता ली थी। पूल संचालक प्रदीप बेरी का कहना है कि पूल साढ़े तीन से चार फीट ही गहरा है। पूल में ड्राइव की भी व्यवस्था नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस स्विमिंग पूल और अस्पताल पहुंच गई। उन्होंने स्विमिंग पूल का मौका मुआयना किया और वहां पर मौके उपस्थित लाइफ गार्ड आफताब और मनोज से भी जानकारी जुटाई। इस संबंध में थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed