फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly cheated in faridabad by luring profits in an insurance policy

बीमा पॉलिसी में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 10 लाख ठगे

Fri, 28 May 2021 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Elderly cheated in faridabad by luring profits in an insurance policy
फरीदाबाद। बीमा पॉलिसी में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने बुजुर्ग से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी कई महीनों तक बुजुर्ग को मुनाफे का झांसा देते रहे। पीड़ित ने रिश्तेदारों से भी रुपये लेकर आरोपियों के खाते में जाम किए थे। ठगी का अहसास होने पर बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पल्ला निवासी हरीश चंद्र जोशी ने पुलिस को बताया कि उनके पास कई माह पहले एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बीमा कंपनी का अधिकारी बताया था। आरोपी ने बीमा के नाम पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया। हरीश चंद्र उसकी बातों में आ गए। उन्होंने आरोपी के कहने के अनुसार अलग-अलग खातों में रुपये भेजने शुरू कर दिए। आरोपी ने पंजीकरण, पॉलिसी नवीनीकरण जैसे अलग अलग बहाने से करीब दस लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी आरोपी रुपये मांगते रहे। बुजुर्ग ने अपने रिश्तेदारों से भी पैसे उधार लेकर आरोपियों के बताए खाते में डाल दिए। आरोपियों ने कहा कि वे जल्दी ही उनके खाते में 20 लाख रुपये डलवा देंगे। कई महीने बीत जाने के बाद भी जब पैसे नहीं मिले तब हरीशचंद्र को शक हुआ। उन्होंने पुलिस में शिकायत दे दी। हरीशचंद्र द्वारा बताई गई जानकारी सही पाए जाने पर पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed