फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eighth student missing, father filed a case against neighbors

आठवीं की छात्रा लापता, पिता ने पड़ोसियों पर दर्ज कराया मामला

Fri, 25 Jun 2021 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Eighth student missing, father filed a case against neighbors
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र से आठवीं कक्षा की छात्रा बुधवार रात संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। छात्रा के पिता ने अपने पड़ोसी तीन युवकों सहित करीब आठ लोगों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व घर में चोरी का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह 23 जून की रात वह अपने घर में सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे उनकी आंख खुली तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। उन्होंने आसपास उसे तलाश किया, लेकिन किशोरी के बारे में कुछ पता नही लगा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी।
विज्ञापन

पुलिस के साथ उन्होंने बेटी को बस अड्डा व आसपास के मार्केट इलाके में भी ढूंढा। आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाले श्याम कुमार, सौरभ, गौरव व अन्य ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। उन्हें शक है कि उनकी बेटी का शारीरिक शोषण कर उसकी हत्या की योजना बनाई जा रही है। उनके घर से कीमती सामान भी गायब है। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस के युवक व उसके परिवार के लोग उनकी बेटी को पिछले कुछ दिनों से तंग कर रहे थे। आरोपियों के परिजनों ने उन्हें कई बार जातिसूचक शब्द भी कहे हैं। थाना सराय पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed