फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eight roads to be built at a cost of 26 crores

26 करोड़ लागत से बनेंगी आठ सड़कें

Mon, 11 Oct 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Eight roads to be built at a cost of 26 crores
फरीदाबाद। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को जिला परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 26.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आठ परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जबकि तीन करोड़, सात लाख रुपये की लागत की विकास परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को सबसे पहले फरीदाबाद सूरजकुंड रोड पर स्थित सूरजकुंड गोल चक्कर पर बनाए गए फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि फुट ओवरब्रिज की काफी समय से मांग की जा रही थी। ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से यहां हमेशा हादसे होते रहते थे। फुट ओवरब्रिज के बनने से यहां हादसों की संख्या में कमी आएगी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने 26.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आठ अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन विकास परियोजनाओं में कुराली से भिकुका वाया फिरोजपुर अटाली सड़क के चौड़ीकरण 286.98 लाख रुपये की लागत से, बदरौला से चांदपुर वाया बहादुरपुर सड़क का चौड़ीकरण 151.75 लाख रुपये, कुरैशीपुर से नंगला गुजरान सड़क का चौड़ीकरण 114.09 लाख रुपये, अरवा पंटून पुल से शहाजनपुर खादर सड़क फतेहपुर आटा (यूपी) तक सड़क का नव निर्माण 526.32 लाख व 142.00 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके साथ ही शहजानपुर खादर से लतीफपुर तक नई सड़क का निर्माण 139.84 लाख रुपये की लागत से और फरीदाबाद जसाना मंझावली तक सीमेंट ब्लॉक से सड़क का विस्तार 759.23 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके साथ ही धौज गांव में 1.66 लाख रुपये की लागत से अपशिष्ट जल प्रबंधन परियोजना का 1.66 लाख रुपये की लागत से और सीकरी गांव में 3.24 लाख रुपये की लागत से मॉडल तालाब के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed