{"_id":"6a3548072a0182433603e57a","slug":"eight-lakh-rupees-deducted-from-account-after-a-single-missed-call-fir-registered-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72762-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक मिस कॉल और खाते से कट गए आठ लाख, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक मिस कॉल और खाते से कट गए आठ लाख, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
पीड़ित का दावा न कॉल उठाई न कोई ओटीपी आया फिर भी कट गए रुपये
फरीदाबाद। दो अलग-अलग लोगों को निशाना बनाते हुए साइबर जालसाजों ने 8.62 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पहले मामले में तो पीड़ित का दावा है कि एक कॉल आई जिसे वह उठा नहीं सके और खाते से आठ लाख कट गए। वहीं, दूसरे मामले में डॉक्टर की अपॉइंटमेंट बुक कराने के नाम पर व्हाट्सएप से एपीके फाइल भेजी गई, जिसे इंस्टॉल करते हुए खाते से राशि कट गई। दोनों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने 18 जून को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-28 निवासी योगेन्द्र ने पुलिस को बताया कि तीन जून की रात उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसे वह नहीं उठा सके। अगले दिन उनके बैंक खाते से चार ट्रांजेक्शन के जरिये कुल 8 लाख रुपये निकलने का पता चला। पीड़ित का दावा है कि न तो उन्होंने कॉल उठाई और न ही कोई ओटीपी आया। लेकिन फिर भी आठ लाख रुपये खाते से कट गए। उन्होंने तत्काल 1930 हेल्पलाइन और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। वहीं, सेक्टर-3 बल्लभगढ़ निवासी सुरेश चंद ने शिकायत में बताया कि वह 24 मई को गूगल पर डॉक्टर अतुल सूद का नंबर खोज रहे थे। इसी दौरान मिले एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।
सामने से जालसाज ने उन्हें अस्पताल की अपॉइंटमेंट बुकिंग के नाम पर व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेज दी। फाइल इंस्टॉल करने और 10 रुपये का टोकन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया के दौरान उनसे कार्ड संबंधी जानकारी ली गई। इसके बाद उनके तीन खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 62,990 रुपये निकाल लिए गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मोबाइल के संदेश भी अन्य नंबरों पर फॉरवर्ड होने लगे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।