फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eight died from Corona, a 1991 record a day

कोरोना से आठ की मौत, एक दिन में रिकॉर्ड 1991 संक्रमित

Sun, 09 May 2021 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Eight died from Corona, a 1991 record a day
फरीदाबाद। जिले में रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1991 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 8 कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि की है। जिनका कोविड गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं 2081 मरीज स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 88,097 हो गई है, जिसमें से 73,820 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी तक कुल 576 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय 13,701 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 1956 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 11,745 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस समय 913 मरीज ऑक्सिजन सपोर्ट और 92 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि रविवार को 5947 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 2575 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 83.8 प्रतिशत बना हुआ है। वहीं, सक्रिय रेट 15.4 प्रतिशत है। वहीं दूसरी ओर जिले में वैक्सीन की कमी का असर लोगों पर पड़ा। रविवार को बीके सिविल अस्पताल में टीका लगवाने पहुंचे काफी लोगों को वापस लौटना पड़ा। लोग काफी दूर-दूर टीका लगवाने के बीके अस्पताल पहुंचे, लेकिन टीका नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed