फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Education options necessary in every language: Smriti Irani

हर भाषा में शिक्षा के विकल्प जरूरी : स्मृति ईरानी

Fri, 13 Aug 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Education options necessary in every language: Smriti Irani
फरीदाबाद। शिक्षा को लोकतांत्रिक बनाने के लिए यह सुनिश्चित करना होगा कि हर बोली जाने वाली भाषा में शिक्षा उपलब्ध हो। दिव्यांग बच्चों को भी अन्य की तरह समान अवसर हों। कौशल अंतिम लक्ष्य है। वहीं, शिक्षकों को शिक्षित करने की एक पूरी प्रक्रिया है। यह बातें शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की रजत जयंती के अवसर पर कही।
विज्ञापन

संस्थान स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर एजुकेशन लीडर्स समिट-2 का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कैंपस के बटरफ्लाई गार्डन का उद्घाटन किया। छात्रों ने मानव रचना रजत जयंती गान गाया। कार्यक्रम में एनएसडीसी के पूर्व प्रबंध निदेशक मनीष कुमार, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की संरक्षक सत्या भल्ला, अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला मौजूद रहे। स्मृति ईरानी ने कहा कि जीवन में हमेशा आगे देखो। चुनौतियां आएंगी फिर भी याद रखें कि परेशानी के अंत में एक सुंदर कल होगा। एक संतुलन बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed