फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ED raid on mining businessman's house at 2.30 pm

Faridabad News: खनन व्यापारी के घर रात ढाई बजे चली ईडी की कार्रवाई

Fri, 05 Jan 2024 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
ED raid on mining businessman's house at 2.30 pm
लैपटॉप समेत कुछ दस्तावेज भी ले गई टीम, छापा शहर में बना चर्चा का विषय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बीआर ओझा के भाई और खनन कारोबारी एसके ओझा के सेक्टर-15ए स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम का छापा बृहस्पतिवार रात ढाई बजे तक जारी रहा। इस दौरान कारोबारी के घर से टीम लैपटॉप समेत कुछ दस्तावेज भी ले गई। ईडी का छापा दिनभर शहरवासियों के लिए चर्चा का विषय बना रहा। कारोबारी के घर और उसके पासपास दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।

बृहस्पतिवार तड़के पांच बजे से शुरू ईडी का छापा देर रात तक ढाई बजे तक चला। सूत्रों के अनुसार 21 घंटे की कार्रवाई में ईडी की टीम ने कई अहम दस्तावेज जुटाए हैं। साथ ही बैंक खाता, लॉकर, घर में रखे नकदी व जेवरात की जांच की। सूत्र बताते हैं कि देर रात बाद टीम कई जानकारी और दस्तावेज अपने साथ ले गई है। कारोबारी के लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि से रिकार्ड लिए गए हैं। खनन कारोबारी एसके ओझा सेक्टर-15ए स्थित मकान नंबर 816 में रहते हैं। उनके भाई बीआर ओझा कांग्रेस पार्टी के वर्षों तक जिला अध्यक्ष रहे थे। बाद में उनकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब 5:00 बजे ईडी की 10 सदस्यीय टीम तीन गाड़ियों में सवार होकर सेक्टर-15ए स्थित उनके मकान पर पहुंची। टीम ने घर के अंदर पहुंचकर गेट बंद कर दिया और अद्धसैनिक बल के जवान गेट पर पहरा देने लगे। जब टीम पहुंची तो परिवार के सदस्य घर के अंदर अपने कमरों में सोए हुए थे। टीम के पहुंचने पर ही परिवार के लोग हैरान रह गए। इस दौरान उन्होंने खनन कारोबारी से पूछताछ करनी शुरू की, जो देर रात तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed