{"_id":"668ec27bcbf1856e9b01cad8","slug":"east-and-west-project-gets-approval-will-provide-relief-from-traffic-jam-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-27336-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ईस्ट और वेस्ट परियोजना को मिली मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ईस्ट और वेस्ट परियोजना को मिली मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
पेयजल और जल निकासी पर एफएमडीए खर्च करेगा 2600 करोड़
-राजा नाहर सिंह स्टेडियम और ईस्ट और वेस्ट परियोजना को मंजूरी, खर्च होंगे 2000 हजार करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की शहर में अधूरी पड़ी कई विकास परियोजनाओं को पंख लगेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की हुई पांचवीं बैठक में लगभग 4600 करोड़ रुपये की योजना को हरी झंडी दी गई है। बैठक में शहरवासियों को पेयजल और सीवरेज समस्या से निजात दिलाने पर जोर दिया गया है। सबसे अधिक पैसा करीब 2600 करोड़ रुपये पेयजल किल्लत, जल निकासी की व्यवस्था, सीवरेज सिस्टम की सफाई और सीवरेज सिस्टम बदलने पर खर्च किया जाएगा। इसके अलावा 292 करोड़ रुपये से राजा नाहर सिंह स्टेडियम और इंडोर स्टेडियम के विकास के लिए बैठक में मंजूरी मिली है। साथ ही फरीदाबाद ईस्ट से वेस्ट को जोड़ने के लिए 1530 करोड़ रुपये की लागत से दो बड़ी परियोजनाओं को भी हरी झंडी दी गई है।
2600 करोड़ रुपये से पेयजल और सीवरेज व्यवस्था का सृदढ़ीकरण
बैठक में मुख्यमंत्री ने शहर में पीने के पानी किल्लत से लोगों को निजात दिलाने और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने व शहर में पानी की क्षमता बढ़ाने के लिए 22 रेनीवेल, रिवर्स रोटरी तकनीक से 70 ट्यूबवेल और 8 बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य बूस्टिंग स्टेशनों तक पानी पहुंचाने के लिए सब्सिडियरी बूस्टिंग स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा और 500 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य के पूरा होने के बाद शहर में जल आपूर्ति क्षमता 450 एमएलडी तक बढ़ जाएगी। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की समय सीमा वर्ष 2028-2029 तक दी गई है। इसके बाद यहां रेनीवेल की संख्या 56 हो जाएगी और 220 ट्यूबवेल हो जाएंगे।
1289 करोड़ रुपये से सीवरेज सफाई और पुराने सीवरेज सिस्टम बदलेंगे
सीवरेज की सफाई और पुराने सीवरेज सिस्टम को बदलने पर 1289 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे सीवरेज प्रणाली को ठीक करने, नई लाइनों को बिछाने, सीआईपीपी लाइनिंग, मुख्य सीवर लाइनों की सफाई, नए प्रस्तावित पंपिंग स्टेशन, मौजूदा पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत और नवीनीकरण का काम किया जाएगा। पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और भूजल स्तर में सुधार करने के लिए यमुना के साथ-साथ पानी के अन्य स्त्रोत पर लगभग 17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
292 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा राजा नाहर सिंह स्टेडियम
फरीदाबाद में वर्षो से बदहाल पड़े विश्व स्तरीय खेल स्टेडियम राजा नाहर सिंह के आधुनिकीकरण पर एफएमडीए 292 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके अलावा आउटडोर खेलों के लिए बास्केटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल कोर्ट भी बनेगा। इसके साथ एथलेटिक ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक ओलंपिक साई स्वीमिंग पूल और साइकिल ट्रैक का भी निर्माण किया जाएगा।
इंडोर खेल सुविधाओं पर खर्च होगा 83 करोड़
एनआईटी-3 स्थित खेल क्लब और इंडोर खेल सुविधाएं का लाभ लोगों को मिलेगा। इस पर एफएमडीए करीब 83 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस में लोगों को स्विमिंग पूल, कैफेटेरिया की भी सुविधा मिलेगी।
दो परियोजनाओं पर 1530 करोड़ होंगे खर्च
फरीदाबाद की ईस्ट से वेस्ट कनेक्टिविटी को लेकर दो परियोजनाओं को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर करीब 1530 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना से फरीदाबाद के लोगों को जाम से निजात मिलेगी। फरीदाबाद से वेस्ट बड़खल रूट पर पांच फ्लाईओवर, 5 यू-टर्न और अनखीर चौक (सूरजकुंड की तरफ से) पर एक कनेक्टिंग फ्लाईओवर बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ एप्रोच रोड, सर्विस रोड और ड्रेनेज सुविधाओं को भी पूरा किया जाएगा। इस पर लगभग 848 करोड़ की लागत आएगी। इसी प्रकार, ईस्ट फरीदाबाद से वेस्ट फरीदाबाद (बाटा रूट) के प्रोजेक्ट पर भी लगभग 682 करोड रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 4 फ्लाईओवर, 3 यू-टर्न, एक अंडरपास, और मस्जिद चौक पर मुल्ला होटल की ओर एक कनेक्टिंग फ्लाईओवर बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ, एप्रोच रोड, सविर्स रोड और ड्रेनेज सुविधाओं को भी पूरा किया जाएगा।
एसटीपी और एमपीएस प्रस्ताव को मिली मंजूरी
बादशाहपुर में 45 एमएलडी क्षमता वाले नए सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) और मुख्य पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। इसकी अनुमानित लागत लगभग 126 करोड़ रुपये है। इस समय बादशाहपुर में एक और 45 एमएलडी एसटीपी की मरम्मत और पुनर्वास का कार्य चल रहा है। यह कार्य 30 जुलाई तक पूरा होगा। इसके अलावा, मास्टर वाटर सप्लाई योजना के तहत लगभग 77 करोड़ रुपये की लागत से पानी डिस्चार्ज को लेकर मौजूदा पाइपलाइन को बदला जाएगा।
बैठक में मौजूद रहे
बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा उद्योग मंत्री मूल चंद शर्मा, नगर एवं ग्राम आयोजन मंत्री जेपी दलाल, शिक्षा राज्य मंत्री सीमा त्रिखा, परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल, शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा, विधायक गण, मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अर्बन प्लानिंग सलाहकार डीएस ढेसी, एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए श्रीनिवास और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।