फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   E-scooty caught fire after collision with car, SPO died

Faridabad News: कार की टक्कर से ई-स्कूटी में लगी आग, एसपीओ की मौत

Sun, 07 Sep 2025 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
E-scooty caught fire after collision with car, SPO died
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड के नीचे सेक्टर-31 थाना इलाके में हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड के नीचे कार सवार ने एसपीओ की स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-स्कूटी में आग लग गई। वहीं गंभीर रूप से घायल खेड़ीपुल थाने में तैनात एसपीओ इतेंद्र प्रसाद की मौत हो गई। इतेंद्र प्रसाद साल 2020 में सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद लगभग आठ महीने पहले ही एसपीओ की नौकरी करने लगे थे। हादसे के बाद आरोपी कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-31 थाना पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यह हादसा शनिवार देर रात लगभग दो बजे उस समय हुआ जब इतेंद्र प्रसाद खेड़ीपुल थाने से ड्यूटी खत्म कर ई-स्कूटी से घर लौट रहे थे। 40 साल के इतेंद्र प्रसाद दिल्ली बदरपुर के पास मोलड़बंद इलाके में रहते थे। शनिवार रात ड्यूटी खत्म करते समय मुंबई एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड के नीचे वाले रोड से जा रहे थे। एतमादपुर गांव के पास काले रंग की वेन्यू कार सवार ने एसपीओ की ई-स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इतेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही उसकी स्कूटी में भी आग लग गई। आग लगने से स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक ने एतमादपुर के पास यूटर्न पर तेज गति में कार निकालने के दौरान स्कूटी में टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने सूचना दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सेक्टर-31 थाने की टीम मौके पर पहुंची देखा तो इतेंद्र की मौत हो चुकी थी। शव को मोर्चरी भिजवाया गया। मौके से पुलिस ने आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया। मृतक के भाई राजेंद्र के बयान पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने कार सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed