{"_id":"69a724b604b31e37d80faf92","slug":"e-auction-of-residential-and-commercial-properties-to-begin-from-march-18-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64205-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी 18 मार्च से शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी 18 मार्च से शुरू होगी
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने प्रदेशभर में आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत संपत्तियों और बहु-मंजिला अपार्टमेंट्स की ई-नीलामी का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह नीलामी 18 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च 2026 तक चलेगी।
प्राधिकरण के प्रवक्ता के अनुसार, 18 मार्च को सभी जोन की नर्सिंग होम, क्लिनिक, स्कूल और प्रेफरेंशियल आवासीय व व्यावसायिक साइट्स की नीलामी होगी। इसके बाद 19 मार्च को गुरुग्राम और रोहतक जोन की सामान्य संपत्तियों की बोली लगाई जाएगी। विशेष रूप से फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला जोन की सामान्य आवासीय व व्यावसायिक साइट्स के लिए नीलामी 20 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है। नीलामी के अंतिम दिन यानी 21 मार्च को सभी जोन की मेजर साइट्स जैसे होटल, अस्पताल, संस्थागत और बहु-मंजिला इमारतों के लिए ई-नीलामी आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि नई नीति के अनुसार, मेजर साइट्स की नीलामी के लिए अब कम से कम तीन ईएमडी का होना अनिवार्य कर दिया गया है। ई-नीलामी प्रतिदिन सुबह 10 बजे शुरू होगी। इच्छुक खरीदार संपत्तियों का विवरण, नियम और शर्तें प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट hsvphry.org.in पर देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 1800-180-3030 भी जारी किया है, जहां नीलामी प्रक्रिया से संबंधित किसी भी शंका का समाधान किया जा सकता है। संवाद