{"_id":"665368b714895a465f04029b","slug":"during-holidays-children-will-learn-to-identify-the-symbols-of-paytm-bhim-upi-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-25163-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छुट्टियों में बच्चे सीखेंगे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, भीम यूपीआई के प्रतीक चिन्ह की पहचान करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छुट्टियों में बच्चे सीखेंगे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, भीम यूपीआई के प्रतीक चिन्ह की पहचान करना
Sun, 26 May 2024 10:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 10:22 PM IST
सार
प्रत्येक कक्षा के अनुसार करीब 11 से लेकर 41 गतिविधियों को गृह कार्य में शामिल किया गया, जिसे गर्मी की छुट्टी में घर पर करना होगा। यह सभी गतिविधियां परिवार के सदस्यों के साथ करनी होंगी।
विज्ञापन
UPI, online payment
- फोटो : ANI
विस्तार
जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। शिक्षा विभाग ने पहली बार निपुण हरियाणा कार्यक्रम और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की अनुपालना के तहत गृहकार्य में बदलाव किया है। राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को परंपरागत तरीके (शिक्षण लेखन और रटने की प्रकृति) से हट कर अनुभव आधारित गृह कार्य दिया जाएगा। इस दौरान छात्र पेटीएम, भीम यूपीआई आदि के प्रतीक चिन्हों की पहचान करना सीखेंगे। अनूठा गृह कार्य को परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर ही पूरा किया जा सकता है। इससे परिवार के सदस्यों के साथ लगाव और जुड़ाव भी होगा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने बालवाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए कई गतिविधियों के आधार पर गृहकार्य तैयार किया है। निपुण हरियाणा की जिला संयोजक डॉ. अविनाशा शर्मा ने बताया कि शिक्षा परियोजना परिषद ने पहली बार निपुण कार्यक्रम और नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए गर्मी की छुट्टियों में दिए जाने वाले गृह कार्य में बदलाव किया है। बच्चों को मोबाइल में पेटीएम, भीम यूपीआई, गूगल पे, फोन पे, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, कैलकुलेटर के लोगो (प्रतीक चिह्न) की पहचान करना सीखना है। वहीं, बच्चों को सप्ताह में एक दिन मोबाइल, कंप्यूटर और टेलीविजन से दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि गृह कार्य में विभिन्न गतिविधियां रहेंगी। प्रत्येक कक्षा के अनुसार करीब 11 से लेकर 41 गतिविधियों को गृह कार्य में शामिल किया गया, जिसे गर्मी की छुट्टी में घर पर करना होगा। यह सभी गतिविधियां परिवार के सदस्यों के साथ करनी होंगी। इसमें नाना-नानी, दादा-दादी परामर्शदाता की भूमिका निभाएंगे। इससे परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ लगाव और जुड़ाव भी होगा। इसके अलावा कई अन्य गतिविधियों को तैयार किया गया है। जो परिवार के बड़े सदस्यों के बगैर पूरा करना संभव ही नहीं है।
विज्ञापन
वर्जन
बच्चों को 1 जून से 30 जून तक मौसम में हुए बदलाव जैसे बादल गरजने, बारिश, आंधी, तूफान आदि के संबंध में भी जानकारी देनी होगी। प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी दक्षता, कक्षा और आयु के अनुसार गतिविधियों का चयन करना होगा। - डॉ. अविनाशा शर्मा, संयोजक निपुण हरियाणा