फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dumper slashed policeman

अनियंत्रित डंपर ने कुचला, आइआरबी जवान की मौत

Fri, 24 Jan 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
dumper slashed policeman
मृतक सुरेश की फाइल फोटो । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। एनआइटी-दो पुलिस चौकी क्षेत्र में धर्मशाला के पास से गुजर रहे मोटर साइकिल सवार आइआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) के एक जवान को अनियंत्रित डंपर चालक ने कुचल दिया। हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

डंपर के सभी पहिए जवान के सिर के ऊपर से गुजरते चले गए। इससे हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी चालक शाकिर निवासी उटावड़, मेवात को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

एनआईटी दो चौकी प्रभारी धर्मचंद यादव ने बताया कि मूल रूप से छांयसा का रहने वाला 34 साल का सुरेश भाटी पुत्र राजेंद्र भाटी आइआरबी में तैनात हैं। वह 2008 में सिपाही के रूप में भर्ती हुआ था। हाल में उसे हेडकांस्टेबल के पद पर पदोन्नति भी मिली थी। उसके कामकाज को देखते हुए बीते कुछ माह पहले एसटीएफ में के साथ अटैच कर दिया गया था। जहां वह अपने कर्तव्यों का पालन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के भोंडसी से सरकारी काम से अपनी मोटर साइकिल से बल्लभगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एनआइटी-दो में धर्मशाला के सामने डंपर चालक ने उसकी मोटर साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह मोटर साइकिल से गिर गया। टक्कर लगने के बाद भी डंपर चालक नहीं रुका। वह सुरेश को करीब पांच से सात मीटर तक घसीटता ले गया।

लोगों के शोर मचाने पर डंपर जब तक रुकता, तब तक डंपर के सभी पहिए जवान के सिर के ऊपर से गुजरते चले गए। घायल सुरेश ने छटपटाते हुए पिछले टायर से बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन चालक की लापरवाही की वजह से पीछे का टायर भी उसके सिर पर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुुरेश शादीशुदा था। उसके दो बेटे व एक बेटी भी हैं। पुलिस ने सुरेश के भाई नरेश के शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed