{"_id":"63e71d91ef0f85da1501745c","slug":"dumper-hit-girl-students-returning-from-manav-rachna-university-in-faridabad-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News: परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं को डंपर ने टक्कर मारी, दिल्ली के ट्रामा सेंटर में किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News: परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं को डंपर ने टक्कर मारी, दिल्ली के ट्रामा सेंटर में किया रेफर
Sat, 11 Feb 2023 10:20 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 11 Feb 2023 10:20 AM IST
सार
फरीदाबाद में मानव रचना यूनिवर्सिटी से परीक्षा देकर स्कूटी से लौट रहीं दो छात्राओं को डंपर ने टक्कर मारने का मामला सामने आया है। स्कूटी ज्योति चला रही थी। बिख्याती पीछे बैठी थीं। सेक्टर-21सी स्थित भूरा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद में मानव रचना यूनिवर्सिटी से परीक्षा देकर स्कूटी से लौट रहीं दो छात्राओं को डंपर ने टक्कर मार दी। घटना सेक्टर-21सी स्थित भूरा चौक पर हुई। दोनों छात्राओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दूसरी का इलाज चल रहा है। सूरजकुंड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ज्योति की हालत गंभीर
घायल ज्योति ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ पल्ला स्थित सरस्वती कॉलोनी में रहती हैं। बृहस्पतिवार को वह पलवल निवासी सहेली बिख्याती के साथ मानव रचना यूनिवर्सिटी से परीक्षा देकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। स्कूटी ज्योति चला रही थी। बिख्याती पीछे बैठी थीं। जैसे ही वह सेक्टर-21सी स्थित भूरा चौक पर पहुंचीं, एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
तेज झटके के साथ दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। ज्योति की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन