फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to the construction of foot over bridge, traffic on the highway will be affected today

Faridabad News: फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के कारण आज हाईवे पर यातायात रहेगा प्रभावित

Sun, 06 Jul 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Due to the construction of foot over bridge, traffic on the highway will be affected today
रविवार को सुबह 5 से 7 बजे तक किया जाएगा काम, डायवर्जन रहेगा लागू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव झाड़सैंतली के पास पैदल यात्रियों को नेशनल हाईवे पार करने में कोई परेशानी ना हो उसके लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उसी निमार्ण कार्य के चलते रविवार को दो घंटे के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहेगा। यह कार्य गांव झाड़सैंतली से लेकर जेसीबी चौक के बीच में किया जा रहा है। इसको लेकर फरीदाबाद यातायात पुलिस की ओर से डायवर्जन योजना लागू की गई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फुट ओवर ब्रिज का काम गांव झाड़सैंतली के पास किया जा रहा है। यह कार्य 6 जुलाई रविवार को सुबह 5 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। इस कार्य के दौरान, दोनों दिशाओं में यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने हेतु ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की जा रही है। जिसके तहत पलवल की ओर से दिल्ली को जाने वाले वाहनों को झाड़सैंतली के अंडरपास से पहले ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। यहां से वाहन सेक्टर 58 और गांव की अंदरूनी सड़कों से होकर जेसीबी चौक पर आएंगे। वहीं दिल्ली से पलवल की ओर जाने वाले वाहनों को जेसीबी चौक से पलवल की तरफ सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। उसके बाद अंडरपास से दिल्ली की ओर आते हुए पलवल को जाएंगे। कार्य अवधि के दौरान वाहनों का इस सड़क पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed