फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to power failure, the school faced water crisis and people had to quench their thirst from nearby houses.

Faridabad News: बिजली गुल होने से विद्यालय में पानी का संकट, नजदीक के घरों से बुझाई प्यास

Sat, 23 May 2026 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Due to power failure, the school faced water crisis and people had to quench their thirst from nearby houses.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेहतपुर में बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पहले ट्रांसफार्मर में आग लगने से सेहतपुर और आसपास के क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। इसका असर स्कूलों पर भी पड़ा, जहां मोटर बंद होने से वाटर कूलर में पानी नहीं भर सका। भीषण गर्मी में छात्र-छात्राएं प्यास बुझाने के लिए स्कूल से बाहर निकलकर घरों और गलियों में लगी पानी की टंकियों से पानी भरने को मजबूर हुए।


स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में पहली से बारहवीं तक करीब 1500 विद्यार्थी पढ़ते हैं। बिजली का बैकअप नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई। विद्यार्थियों को करीब 200 मीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ा, जिससे सड़क हादसे का खतरा भी बना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के कई सरकारी स्कूलों में ऐसी स्थिति आम हो चुकी है, लेकिन शिक्षा विभाग और बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed