फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to pollution, schools will remain closed till 12th, instructions to conduct online classes

Faridabad News: प्रदूषण के कारण 12वीं तक स्कूल रहेंगे बंद, ऑनलाइन कक्षा लगाने के निर्देश

Wed, 20 Nov 2024 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Due to pollution, schools will remain closed till 12th, instructions to conduct online classes
मंगलवार को पलवल का एक्यूआई रहा 332, लोगों को सांस लेना हो रहा मुश्किल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। प्रदूषण में निरंतर बढ़ोतरी के कारण मंगलवार को जिला प्रशासन ने 12वीं कक्षा तक भौतिक कक्षाएं लगाने पर रोक लगा दी है। जबकि फरीदाबाद व गुरुग्राम में सोमवार को उक्त पाबंदी लागू कर दी गई थी। यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा के निर्देशों की अनुपालना में जिला के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में 12वीं तक की कक्षाएं तुरंत प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश की सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में शामिल जिला पलवल में वायु गुणवत्ता सूचकांक पिछले 24 घंटों में बेहद खराब श्रेणी में रहा है। मंगलवार को पलवल जिला का अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक 332 रहा। पूरा दिन वातावरण में स्मॉग छाया रहा है। पूरा दिन धूप नहीं निकली। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस व आंखों में जलन की समस्या आने लगी है। लोग घरों से निकलने का परहेज कर रहे हैं। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार ने बताया कि जिले में ग्रैप-4 लागू हो चुका है। वायु गुणवत्ता सूचकांक की मौजूदा स्थिति का आंकलन करने के बाद जिला के सभी स्कूलों में 12वीं कक्षा तक की कक्षाओं को बंद करने के आदेश दिए हैं। सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में भौतिक कक्षाओं के स्थान पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। उपायुक्त ने जिला में आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed