फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to lack of teachers, students blocked

अध्यापक नहीं होने की वजह से विद्यर्थियों ने लगाया जाम

Tue, 30 Aug 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of teachers, students blocked
बल्लभगढ़। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने गुस्से में मंगलवार को स्कूल में ताला लगाकर रोड जाम कर दिया। जाम सुबह 9 बजे से 12 बजे तक लगाया गया। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर गांव हीरापुर से युवा समाजसेवी दीपक आजाद ने बताया कि गांव हीरापुर के सरकारी स्कूल में करीब पिछले कुछ महीनों से अध्यापक नहीं हैं। सिर्फ एक ही हेड मास्टर अब तक मौजूद थे। जिनका हाल ही में ट्रांसफर कर दिया गया और उनकी जगह और कोई नया अध्यापक या हेड मास्टर नियुक्त नहीं किया गया है। जिसके चलते गांव के बुजुर्गों, युवाओं और स्कूली बच्चों ने सरकारी स्कूल का ताला लगा दिया और सड़क जाम कर दी। उन्होंने बताया कि स्कूल में करीब 65 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जाम के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। छांयसा एसएचओ सुरेंद्र के द्वारा दो दिन के अंदर सरकारी स्कूल में अध्यापकों की व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन देने के बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed