फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to fog, trains arrived late at the station, causing delays for passengers.

Faridabad News: धुंध के कारण स्टेशन पर देरी से पहुंचीं ट्रेनें, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

Sun, 18 Jan 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Due to fog, trains arrived late at the station, causing delays for passengers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। शहर में शनिवार सुबह धुंध के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित स्थान पर देरी से पहुंची। इसके चलते यात्रियों को ठंड में प्लेटफॉर्म पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। धुंध के कारण ट्रेन की रफ्तार धीमी रही, जिससे कोई हादसा न हो सके। यात्री अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचे। धुंध के चलते लगभग ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे देरी से पहुंची।

पूणे से चलकर जम्मू जाने वाली झेलम एक्सप्रेस भी करीब डेढ़ घंटा देरी से स्टेशन पर पहुंची। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर स्टेशन पर पहुंचने की बजाय ट्रेन सुबह दस बजे पहुंची। यात्रियों का कहना है कि दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी समस्या हो रही है। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ही कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। यात्री सुनील का कहना है कि मथुरा कोसी से फरीदाबाद होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन 12615 को सुबह चार बजकर 18 मिनट पर स्टेशन पर पहुंचना था, लेकिन ट्रेन पांच बजकर 50 मिनट पर स्टेशन पर पहुंची। इससे सुबह सफर करने वाले यात्री ठंड में ही ट्रेन का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा ईएमयू ट्रेन 64057 करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। ट्रेन को स्टेशन पर सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर पहुंचना था, लेकिन ट्रेन दोपहर करीब एक बजे पहुंची। इससे यात्री प्लेटफॉर्म पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते रहे। ट्रेन को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर स्टेशन पहुंचना था, जोकि शाम छह बजकर 23 मिनट पर पहुंची। वहीं, सचखंड एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से पहुंची। ट्रेन को स्टेशन पर दोपहर एक बजकर 26 मिनट पर पहुंचना था, लेकिन वह दोपहर दो बजकर 16 मिनट पर पहुंची। यात्री चंदन का कहना है कि पहले से ही ट्रेनें देरी से पहुंचती हैं, और अब कोहरे के कारण और भी ज्यादा देरी होगी। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed