फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to factionalism, the selection of senior and deputy mayor could not be done even after four months

Faridabad News: गुटबाजी के चलते चार माह बाद भी नहीं हो पाया सीनियर व डिप्टी मेयर का चयन

Tue, 12 Aug 2025 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Due to factionalism, the selection of senior and deputy mayor could not be done even after four months
बैठक के बीच में ही चले गए थे निगम आयुक्त, शाम तक मंथन करते रहे केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन

दो मंत्री व मेयर बैठक में नहीं पहुंचे, तिगांव और ओल्ड फरीदाबाद के कुछ पार्षद भी रहे लापता
बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी विधायक सतीश फागना व कांग्रेसी रघुवीर तेवतिया रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम चुनाव को चार महीने पूरे होने के बाद भी फरीदाबाद में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चयन नहीं हो पाया है। इसमें बड़ी वजह बीजेपी नेताओं के दो गुट होने बताया जा रहा है। एक गुट केंद्रीय मंत्री व दूसरे गुट में दो मंत्री होने की बात सामने आ रही है। सोमवार को बुलाई गई बैठक शाम करीब 5 बजे तक चली लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया। दोनों पदों पर चयन होने के बाद सदन की बैठक भी होनी थी जो स्थगित कर दी गई है। वहीं फाइनेंस कमेटी के सदस्य का चयन भी नहीं हो पाया है।

सुबह 11 बजे बैठक शुरू होने के बाद भी भाजपा में अंदर खाने गुटबाजी के कारण कोई नतीजा सामने नहीं आया। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलखा, सतीश फागना और मूलचंद शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे लेकिन पदों पर सहमति नहीं बन पाई। जानकारी के अनुसार सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए अजय बैंसला और डिप्टी मेयर पद के लिए रवि भगत का नाम सामने आ रहा था। लेकिन अजय बैंसला को लेकर मंत्री विपुल गोयल और मंत्री राजेश नागर की पक्ष में नहीं थे। अजय बैंसला केंद्रीय मंत्री के करीबी बताए जाते हैं।
विज्ञापन


बैठक के दौरान दोपहर करीब 1 बजे बड़खल विधायक अपनी विधानसभा के पार्षदों के साथ बाहर चले गए थे। बताया जा रहा है कि वे आपसी चर्चा के लिए बाहर गए थे वहीं करीब 1.30 बजे विधायक मूलचंद शर्मा भी अपनी विधानसभा के विधायकों के साथ बाहर चले गए थे जो करीब एक घंटे बाद वापस लौटे। बताया जा रहा है कि आपसी चर्चा के बाद दोनों विधायक अपने समर्थकों के साथ वापस पहुंचे थे लेकिन दोपहर बाद धीरे धीरे बड़े नेताओं की अनुपस्थिति चुभने लगी और अंत में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अभी दोनों पदों पर किसी का चयन न होने की जानकारी दी। वहीं निगम आयुक्त बैठक खत्म होने से पहले ही वहां से चले गए थे इसके बाद नेताओं के बीच चर्चा शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बड़े नेताओं की अनुपस्थिति माना रहा है मुख्य कारण
मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर और मेयर प्रवीण जोशी का बैठक में मौजूद न होने से यह बात साफ हो रही थी कि दो मंत्री और मेयर के बिना कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। जबकि यह विभाग मंत्री विपुल गोयल का ही है इसलिए उनकी मौजूदगी न होना शुरू से ही चर्चा का विषय बना हुआ था लेकिन पार्षदों की संख्या देखकर कुछ लोग उम्मीद जता रहे थे कि आज चयन हो जाएगा।

ऑब्जर्वर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सभी पार्षदों से ली राय
आपको बताते चलें कि फरीदाबाद नगर निगम में कुल 46 पार्षद हैं जिनमें 39 भाजपा, छह निर्दलीय और एक कांग्रेस समर्थक है। इनमें से करीब 36 पार्षद बैठक में मौजूद थे। वहीं निगम पार्षद नरेश नंबरदार तबीयत ठीक न होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाए। दूसरी तरफ चुनाव की निगरानी कर रहे मंत्री कृष्ण लाल पंवार सेक्टर-15 भाजपा कार्यालय में मौजूद रहे व सभी पार्षदों से बात करके उनकी राय भी जानी।

कुल चार पदों पर होना था चयन
आज की बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर के साथ फाइनेंस कमेटी के दो सदस्य का चयन होना था। पांचों पदों पर चयन होने के बाद सदन की बैठक आयोजित की जाती जिसपर विकास कार्यों पर मुहर लगती व आगे की रणनीति भी तय की जाती।



आज नहीं तो कल होगा चयन

बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि तकनीकी कमी के कारण चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है लेकिन आज नहीं तो कल दोनों पदों पर फैसला ले लिया जाएगा। आपको बताते चलें कि करीब 30 निगम पार्षद केंद्रीय राज्य मंत्री का समर्थन कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed