{"_id":"6a00bc9226d668f32805bbee","slug":"due-to-a-grudge-the-neighbour-poured-petrol-on-the-scooter-and-set-it-on-fire-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69620-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पड़ोसी ने रंजिश में स्कूटी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पड़ोसी ने रंजिश में स्कूटी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी की घटना सीसीटीवी में कैद, एनआईटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांधी कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने पड़ोसी की स्कूटी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नौ मई को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांधी कॉलोनी निवासी धीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ मई की शाम करीब सात बजे उन्होंने अपनी स्कूटी घर के बाहर गली में खड़ी की थी। रात करीब दो बजे गली में शोर सुनकर जब वह बाहर आए, तो देखा कि उनकी स्कूटी आग की लपटों से घिरी हुई थी। उन्होंने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाया।
अगले दिन सुबह जब धीरज ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें उनका पड़ोसी मोहित स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगाते और भागते हुए दिखाई दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपी मोहित और उनकी मां बाला से पुरानी रंजिश चल रही है, जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।