{"_id":"5d5ac8eb8ebc3e89897a8706","slug":"dubai-police-demanded-information-of-all-complaints-filed-against-gangster-kaushal-faridabad-news-noi455891237","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई पुलिस ने मांगी कौशल के खिलाफ दर्ज मुकदमों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई पुलिस ने मांगी कौशल के खिलाफ दर्ज मुकदमों की सूची
विज्ञापन
फरीदाबाद। दुबई पुलिस ने गैंगस्टर कौशल के खिलाफ दर्ज मुकदमों की पूरी जानकारी मांगी है। वहां मौजूद पुलिस टीम ने दुबई पुलिस को उसकी पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी है। पुलिस जल्द से जल्द उसके प्रर्त्यपण की कार्रवाई पूरी करवाने में जुटी है। पुलिस ने कौशल के साथ उसके मददगार एक युवक को भी हिरासत में ले रखा है। दुबई पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। कौशल की गिरफ्तारी में जुटी हरियाणा पुलिस की टीम पहले ही दुबई पुलिस को उसके खिलाफ दर्ज मामलों की पूरी जानकारी दे चुकी है।
मगर प्रर्त्यपण की कार्रवाई के कारण पुलिस ने दोबारा उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी मांगी है, जिसे स्थानीय पुलिस ने उन्हें उपलब्ध भी करवा दी है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि प्रर्त्यपण की कार्रवाई पूरी होने के बाद कौशल यदि एक-दो दिन में हिंदुस्तान आ गया तो ठीक नहीं तो उसे वहां की अदालत से लंबी चौड़ी प्रक्रिया पूरी करके लाया जाएगा। इसमें करीब छह माह लग सकते हैं। ऐसे में पुलिस उसे जल्द से जल्द लाने के प्रयास में जुटी है।
सूत्रों के अनुसार दुबई पुलिस ने कौशल के साथ उसकी मदद करने वाले एक अन्य युवक को भी हिरासत में ले रखा है। वह युवक भी भारतीय है और पिछले काफी समय से वहां रहकर दुकान चला रहा था। कौशल ने उससे जान पहचान निकाली। उसने ही कौशल के वहां रुकने का इंतजाम किया था। दुबई पुलिस दोनों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। दुबई पुलिस ने अभी तक हरियाणा पुलिस को कौशल से पूछताछ करने नहीं दी है। जिले के पुलिस अधिकारियों ने कौशल को भारत लाए जाने के बाद उससे पूछताछ को लेकर भी रणनीति तय कर ली है। एसआईटी से जुड़े पुलिस अधिकारियों का मानना है कि कौशल कभी भी भारत में पहुंच सकता है।