{"_id":"6a873a6adb1645a1680ec97f","slug":"dtp-demolishes-illegal-colonies-in-mavai-baselwa-using-bulldozers-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77940-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मवई-बसेलवा में अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी ने चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मवई-बसेलवा में अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी ने चलाया बुलडोजर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। डीटीपी ने गांव मवई और बसेलवा के राजस्व क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया। दोनों कॉलोनियां में करीब दो-दो एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से किए गए निर्माण और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।
जिला नगर योजनाकार यजन चौधरी ने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों पर कुल 24 डीपीसी (निर्माण की नींव), चार दुकानें और दो अन्य निर्माणाधीन ढांचे तोड़ दिए। इसके अलावा कॉलोनियों में तैयार किया गया मिट्टी का सड़क नेटवर्क भी जेसीबी की मदद से उखाड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अवैध निर्माण सामग्री और अन्य ढांचों को भी हटाया गया। यजन चौधरी के अनुसार, मवई और बसेलवा के राजस्व क्षेत्र में बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना सक्षम विभाग की अनुमति के जमीन पर प्लॉट काटकर कॉलोनी विकसित करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे निर्माण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनधिकृत कॉलोनी में जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच करें। बिना मंजूरी विकसित की जा रही कॉलोनियों में निवेश करने से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।