फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drunk man climbs on water tank, fire brigade saves his life

Faridabad News: नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, फायर ब्रिगेड ने बचाई जान

Sun, 22 Mar 2026 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Drunk man climbs on water tank, fire brigade saves his life
फरीदाबाद। सुभाष कॉलोनी में रविवार को एक 25 वर्षीय युवक नशे की हालत में करीब 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पुहंची। साथ ही स्थानीय लोग की भी भीड़ लग गई। स्थानीय युवक आकाश सोलंकी ने बताया कि दमकल कर्मियों और लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद टीम युवक तक पहुंचने में सफल रही और समय रहते उसे सुरक्षित तरीके से टंकी से नीचे उतार लिया गया। टंकी से नीचे उतारे जाने के समय युवक अत्यधिक नशे की हालत में था। उसकी शारीरिक स्थिति और ऊंचाई से जुड़ी घबराहट को देखते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। गनीमत रही कि समय पर सूचना मिल गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed