फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drunk father stabbed son to death

Faridabad News: नशे में धुत पिता ने की चाकू मारकर बेटे की हत्या

Sat, 13 May 2023 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Drunk father stabbed son to death
ओल्ड फरीदाबाद स्थित अहीरवाड़ा क्षेत्र में वारदात
विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित अहीरवाड़ा क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपने बड़े बेटे की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। मां की शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव कछुवी निवासी मृतक की मां शशि देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अहीरवाड़ा में किराए के मकान पर रहती हैं। वह शहर की गारमेंट कंपनी में काम करती है। उसका बड़ा बेटा सुनील शादीशुदा था और दवाई बनाने वाली कंपनी में काम करता था। बृहस्पतिवार की रात कंपनी से घर आने के बाद वह खाना खाकर सो गया। आरोप है कि देर रात उसका पति राजेंद्र मंडल शराब के नशे में घर आया। घर पहुंचने पर सभी को सोता देखकर नाराज हो गया। इस बात पर सुनील की आंख खुल गई। सुनील ने पिता को समझाने का प्रयास किया। शराब छोड़ने की नसीहत दी। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान सुनील ने पिता के चेहरे पर डंडे से वार किया। इस पर पिता ने चाकू से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों की सहायता से वह सुनील को निजी अस्पताल लेकर गई जहां से उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार बीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेटे को छुट्टी दे दी गई। वह उसे घर लेकर आ गए, लेकिन शाम को अचानक तबियत बिगड़ने पर फिर से उसे निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed