{"_id":"674751de79e2060f3500ea74","slug":"drunk-car-driver-dragged-bike-for-100-meters-young-man-died-faridabad-news-c-26-1-del1005-34050-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नशे में कार सवार ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नशे में कार सवार ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत
विज्ञापन
डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हुआ हादसा
आरोप है कि तेज रफ्तार कार में सवार युवक स्टंट कर रहे थे
पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर केस की जांच कर रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद उसे करीब सौ मीटर तक घसीट दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि कार में सवार सभी चार युवक नशे में थे। कार चला रहा युवक स्टंट कर रहा था। सभी कार में शोर करते हुए तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
यह घटना मंगलवार रात नौ बजे के करीब हुई। मृतक की पहचान खड्डा कॉलोनी निवासी बंटी (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। मृतक के भाई लेखराज ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के खेड़ीपुल चौराहे से गुजर रहे थे। एक बाइक पर भाई बंटी था तो दूसरी पर वह था। दोनों भारत कॉलोनी जा रहे थे। वह जैसे ही चौराहे से भारत कॉलोनी की तरफ मुड़े बदरपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बंटी का सिर डिवाइडर से जाकर टकराया। उसकी बाइक का हैंडल कार के अगले हिस्से में फंस गया। कार सवार बाइक को घसीटते हुए करीब सौ मीटर आगे तक ले गया। स्थानीय लोगों की मदद से बंटी को बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लोगों ने कार सवार युवकों को पकड़ा
दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने कार सवार सभी युवकों को पकड़ लिया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित सभी को हिरासत में ले लिया। मृतक बंटी मूलरूप से राजस्थान के करौली का रहने वाले था। मौजूदा समय में परिवार के साथ नहरपार स्थित खड्डा कॉलोनी में रहता था। बंटी का सेक्टर-14 में टाइल्स-पत्थर का काम था। लेखराज ने बताया कि हादसे के समय कार की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।