{"_id":"689639738ff3a2030f068324","slug":"drug-smuggler-caught-with-11-kg-ganja-on-police-remand-for-two-days-faridabad-news-c-24-1-gr11004-116890-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 11 किलो गांजा सहित नशा तस्कर काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 11 किलो गांजा सहित नशा तस्कर काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
Fri, 08 Aug 2025 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
- एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई, करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद, नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत का 10 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि तस्करी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके।
आरोपी की पहचान पंकज उर्फ सोनू निवासी ननदेरा बास, जिला भरतपुर (राजस्थान) हाल निवासी बंचारी, जिला पलवल के रूप में हुई। मौके पर बुलाए गए नोडल अधिकारी गौरव रंजन की उपस्थिति में गांजा की तौल की गई। आरोपी के खिलाफ थाना मुंडकटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में एएसआई सिराजुद्दीन व टीम थाना मुंडकटी क्षेत्र में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि पंकज उर्फ सोनू नामक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए गांव बंचारी के गौडोता मोड़ पर मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास प्लास्टिक कट्टे में रखा 10 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की आगे की जांच सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया और इसे कहां-कहां सप्लाई किया जाना था।