{"_id":"61151a968ebc3efccd6d792f","slug":"drm-furious-on-officers-seeing-unnecessary-expenses-faridabad-news-noi5987880136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनावश्यक खर्चे देख अधिकारियों पर भड़के डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनावश्यक खर्चे देख अधिकारियों पर भड़के डीआरएम
विज्ञापन
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के दौरे पर बृहस्पतिवार को दिल्ली मंडल के नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) डिंपी गर्ग पहुंचे। उन्होंने फरीदाबाद और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अनावश्यक खर्चे देखकर वे भड़क उठे और अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने खाली जगह पर पार्किंग बनाने, बुकिंग काउंटर और सीसीटीवी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करके अपनी मांगें उठाईं। जिस पर उन्होंने जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
डीआरएम ने स्टेशन पर पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने पर कहा कि स्टेशन बिल्डिंग के सामने खाली पड़ी जगह पर पार्किंग शुरू कराई जाए। बिल्डिंग में एल्युमीनियम कंपोजिट क्लेडिंग लगाए जाने पर भी वह भड़क उठे। उन्होंने कहा कि रेल विभाग के पास अनावश्यक खर्च के लिए पैसे नहीं हैं। विभाग यात्रियों को जरूरी सुविधाएं नहीं दे पा रहा है और अधिकारी अनावश्यक पैसे खर्च कर रहे हैं। ये किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि फरीदाबाद-पलवल सेक्शन में उनका यह पहला दौरा है। स्टेशनों पर यात्रियों की मिलने वाली सुविधाओं और समस्याओं की जांच की जा रही है। उनका प्रयास है कि यात्रियों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सुविधाओं के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी रेलवे की है। महिलाओं की सुरक्षा पर अब ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने नए प्लेटफार्म की व्यवस्थाएं देखीं और फिर बल्लभगढ़ व पलवल की तरफ चले गए। वहां भी उन्होंने बुकिंग काउंटर के आसपास बने गड्ढों को दुरुस्त करने व बल्लभगढ़ स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को व्यवस्थित ढंग से लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीआरएम ऑपरेशन हेमंत कुमार, सीनियर डीओएम रजनीश श्रीवास्तव, सीनियर डीईएन अपूर्व जोशी आदि मौजूद रहे।