फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drizzle changes the mood of the season

बूंदाबांदी से बादला मौसम का मिजाज

Sun, 15 Nov 2020 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Drizzle changes the mood of the season
फरीदाबाद। मौसम का मिजाज रविवार को अचानक बदल गया। सुबह हल्की धूप खिलने के बाद दोपहर को बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई। रविवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद ठंडक बढ़ गई। वहीं, प्रदूषण में सुधार होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाएं रहेंगे। ऐसे में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने वाले दिनों में देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। सुबह और शाम के मौसम में नमी बढ़ने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि, दिन में अभी भी गर्मी थी। सप्ताह के कुछ दिन न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा था। सप्ताह के अंत में मौसम में बदलाव आना शुरू हुआ।
विज्ञापन

रविवार को फरीदाबाद का मौसम पूरी तरह से बदला हुआ दिखाई दिया। सुबह हल्की धूप खिलने के बाद दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। देर रात तक ठंडी हवा चलती रही। इससे तापमान में भी गिरावट बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed