{"_id":"68e2bc6a2ef8ed58b90a68a4","slug":"driving-in-the-wrong-direction-has-become-a-hobby-for-the-people-of-smart-city-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52929-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गलत दिशा में वाहन चलाना बन चुका है स्मार्ट सिटी के लोगों का शौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गलत दिशा में वाहन चलाना बन चुका है स्मार्ट सिटी के लोगों का शौक
विज्ञापन
यातायात पुलिस के चालान की कार्रवाई के बावजूद हाईवे समेत अधिकतर इलाकों में गलत दिशा में चलाते हैं वाहन
पोस्टल के साथ ही मौके पर भी चालान कर रही पुलिस
9 महीने में 51 हजार से अधिक किए गए चालान
नीलम चौक, एनआईटी टू व बीके चौक के पास भी गलत दिशा में वाहन चलाते दिखे लोग
सोनू यादव
फरीदाबाद। गलत दिशा में वाहन चलाना अब स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के लोगों का शौक बन चुका है। शहर के अधिकतर इलाकों में यहां के वाहन चालक गलत दिशा में वाहन दौड़ाते हुए दिखते हैं। ऐसा कर ये खुद को स्मार्ट समझ रहे होते हैं लेकिन असल में ये अपनी जान के साथ-साथ अन्य लोगों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे होते हैं। अमर उजाला की टीम ने शहर के प्रमुख व व्यस्त इलाकों नीलम चौक, बीके चौक, एनआईटी टू में विजिट किया तो यहां भी वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाते हुए देखे गए।
गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर हर दिन यातायात पुलिस की टीमें कार्रवाई करते हुए चालान काट रही है। इसके बावजूद भी लोगों में सुधार नहीं हो रहा है।
9 महीने में 51 हजार से अधिक चालान
गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस भी सख्ती से कार्रवाई करते हुए चालान काटती है। साल 2025 के शुरुआती 9 महीनों में पुलिस की ओर से कुल 51189 चालान गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के काटे गए हैं। इनमें 4786 चालान तो सितंबर में ही काटे गए हैं।
जनवरी में 7008 चालान, फरवरी में 4461 चालान, मार्च महीने में 6610 और अप्रैल महीने में 7078 चालान काटे गए हैं। इसके बाद मई महीने में 6448, जून में 5740, जुलाई में 4766 और अगस्त महीने में 4292 चालान काटे गए।
विज्ञापन
कैमरों से भी हो रही कार्रवाई, पोस्टल चालान की संख्या अधिक
यातायात पुलिस की टीमें हर दिन शहर के अलग-अलग इलाके में गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के चालान काट रही है। लेकिन इनसे अधिक चालान चौक-चौराहों व अन्य हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये काटे जा रहे हैं। पोस्टल चालान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के घर पर भेजे जा रहे हैं। सितंबर महीने में गलत दिशा में वाहन चलाने के आरोप में यातायात पुलिस की टीमों ने सेक्टर-12 जोन में 1417 चालान, बल्लभगढ़ जोन में 561 चालान काटे हैं। इसके अलावा 2808 पोस्टल चालान भेजे गए हैं जो कैमरे की मदद से काटे गए।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस व सामुदायिक पुलिसिंग टीम की ओर से लगभग हर दिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चौक-चौराहों पर जाकर भी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने को प्रेरित किया जा रहा है। इसके बावजूद भी न मानने वालों के पुलिस चालान काट रही है।