फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drivers struggling in jam due to route diverted

रूट डायवर्ट होने से जाम में जूझते रहे वाहन चालक

Fri, 25 Jun 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Drivers struggling in jam due to route diverted
बल्लभगढ़। फरीदाबाद-गुरुग्राम नहर के ऊपर बन रहे पुल पर सड़क निर्माण को लेकर शुक्रवार को हाईवे के निकट रास्ता डायवर्ट कर दिया गया। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा हाईवे पर भारी जाम लग गया। उधर देर शाम हुई हल्की बरसात से परेशानी और बढ़ गई। ऐसे में वाहनों को निकलने के लिए काफीदेर जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुग्राम नहर के ऊपर काफी समय से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। यह पुल कई मार्ग से होकर गुजर रहा है। इसी क्रम में पटेल चौक इलाके के पास पुल निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। शुक्रवार को पुल निर्माण करने वाली कंपनी की ओर से निर्माण के लिए रास्ते को बदल दिया गया। अचानक हाईवे के निकट रास्ता बदलने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। साथ ही मौके पर वाहन घंटों तक वाहन जाम फंसे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed