फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drivers boycotted cab companies

Faridabad News: चालकों ने किया कैब कंपनियों का बहिष्कार

Sat, 05 Jul 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Drivers boycotted cab companies
कम कमिशन और सुरक्षा के मुद्दे को लेकर जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-46 स्थित फायर स्टेशन पर शनिवार को ओला व उबर जैसी कैब कपंनियों के खिलाफ चालकों ने प्रदर्शन किया। कई परिचालकों ने एकजुट होकर ओला, उबर सेवा का बहिष्कार करते हुए अपनी मांगों रखीं। चालकों का कहना है कि ओला और उबर जैसी कंपनियां उचित पारिश्रमिक नहीं देती हैं और अधिक कमीशन लेती है। कंपनी ग्राहकों के दुर्व्यवहार करने पर उनकी जानकारी चालकों के साथ साझा करना भी उचित नहीं समझती। इन सब मुद्दों को लेकर चालकों ने रोष जताया है।


प्रदर्शन कर रहे चालकों का कहना है कि कैब कंपनी उनकी मेहनत का उचित पारिश्रमिक नहीं दे रही हैं। चालकों से अधिक कमीशन लिया जा रहा है, जिससे उनकी आय लगातार प्रभावित हो रही है। वहीं, किसी कस्टमर की ओर से दुर्व्यवहार करने की स्थिति में कंपनी कोई सहयोग नहीं करती और चालकों को उस ग्राहक की जानकारी तक नहीं दी जाती, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो जाते हैं। चालकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और फ्यूल खर्च के बावजूद कैब कंपनी अपने लाभ के लिए कमीशन दरें बढ़ा रही हैं, जबकि चालकों की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा और जिले भर में सेवाओं को बंद किया जा सकता है। ड्राइवरों ने उबर प्रबंधन से कमिशन घटाने, पारदर्शी नीति बनाने और सुरक्षा की दृष्टि से ग्राहकों की आवश्यक जानकारी मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन



-----------
हम दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन उबर कंपनी हमारी कमाई का बड़ा हिस्सा कमीशन के रूप में काट लेती है। --- रमेश, चालक
अगर कोई कस्टमर बदतमीजी करता है या गलत व्यवहार करता है, तो हमें उसकी जानकारी तक नहीं दी जाती। -हीरा, चालक
हम बस इतना चाहते हैं कि कंपनी हमारी बात सुने, कमिशन कम करे और चालकों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए। ---- अशोक कुमार, चालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed