{"_id":"6a4c01639ec3b2658d01948d","slug":"driver-fled-without-paying-after-getting-petrol-filled-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74240-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 2700 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 2700 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागा चालक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। चंदीला चौक स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर एक कार चालक की ओर से पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने का मामला सामने आया है। चालक ने अपनी कार में करीब 2700 रुपये का पेट्रोल भरवाया और कर्मचारियों को चकमा देकर मौके से भाग निकला। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
बताया जा रहा है कि जिस स्विफ्ट कार से वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पेट्रोल पंप प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।