{"_id":"6956be96908c8bc5390070c4","slug":"driver-cleaning-truck-windshield-on-expressway-dies-after-being-hit-by-vehicle-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59340-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक का शीशा साफ कर रहे चालक की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक का शीशा साफ कर रहे चालक की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। छांयसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत केजीपी एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अनीश कुमार निवासी थाना सिकंदरा राउ, जनपद हाथरस (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अनीश कुमार अपने ट्रक को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर उसका शीशा साफ कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही छांयसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवा दिया। वहीं दोनों ट्रकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक शीशा साफ कर रहा था, तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। इस हादसे ने एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। परिजनों ने सब की पहचान कर ली है।