फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drinking water crisis: Women demonstrated at the corporation headquarters

पेयजल संकट : निगम मुख्यालय पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 23 Jul 2024 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis: Women demonstrated at the corporation headquarters
-दो माह से डबुआ कॉलोनी में नहीं हुई आपूर्ति, निगम आयुक्त से की शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पिछले तीन माह से पानी की किल्लत से जूझ रहे डबुआ कॉलोनी वार्ड-10 की महिलाओं ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास को शिकायत दी। महिलाओं ने कहा कि उनके यहां पिछले दो माह से पानी की किल्लत बनी हुई है। इस संबंध में लोग कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में गुस्साए लोग निगम मुख्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

स्थानीय निवासी निर्मला ने बताया कि यहां ट्यूबवेल खराब पड़े हैं। इसके अलावा एयर फोर्स रोड पर पानी की लाइन क्षतिग्रस्त है। सारा पानी सड़कों पर व्यर्थ बह रहा है। लाइन टूटने से घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो चुकी है। लोग जेई से शिकायत करते हैं तो वह फोन नहीं उठाते हैं। इस इलाके में पिछले दो माह से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। यहां लोग टैंकर का महंगा पानी खरीदने को मजबूर हैं। ऐसे में टैंकर चालक भी पूरी मनमानी करते हैं। इसके अलावा लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

दो विभागों मिलकर भी नहीं बुझा पा रहे सैनिक कॉलोनी के लोगों की प्यास
सैनिक कॉलोनी जे ब्लॉक निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यहां पिछले तीन माह से पानी की सप्लाई प्रभावित है। कॉलोनी में करीब 50 से 60 परिवार पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस गए हैं। कॉलोनी के लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह दो विभागों के बीच में फंसकर रह गए हैं। नगर निगम और एफएमडीए दोनों विभाग मिलकर भी शहर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रहे हैं। यहां हर रोज लोग पानी के निजी टैंकर खरीदकर घरेलू कामकाज करते हैं। सैनिक कॉलोनी में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इस समस्या को लेकर लोग कई बार अधिकारियों से बातचीत कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी की समस्या का समाधान जल्द होगा। खराब ट्यूबवेल को जल्द ही ठीक कराया जाएगा और टूटी पानी की लाइन को भी जल्द ठीक करा दिया जाएगा।- ए मोना श्रीनिवास, निगम आयुक्त फरीदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed