{"_id":"606dec918ebc3e5909627a2f","slug":"drinking-water-crisis-water-will-be-supplied-in-the-first-phase-in-three-wards-of-the-district-faridabad-news-noi575836099","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट: ट्यूबवेल व्यवस्था का भरोसा देने वाला निगम टैंकर से देगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट: ट्यूबवेल व्यवस्था का भरोसा देने वाला निगम टैंकर से देगा पानी
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में ट्यूबवेल व्यवस्था से पानी सप्लाई करने का दावा करने वाला नगर निगम टैंकर से पेयजल सप्लाई की तैयारी में जुटा है। निगम को तीन वार्ड पार्षदों की ओर से टैंकर से पानी सप्लाई करने की मांग की गई है। इसे निगम ने मंजूरी दे दी है। वहीं पिछले दिनों सर्वे खराब पाए गए 200 ट्यूबवेलों को ठीक करने का काम जारी है।
गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही शहर में पेयजल की समस्या शुरू हो गई है। कई इलाकों में रैनीवेल का पानी पहुंच रहा है तो कई जगह नहीं पहुंच रहा। इसके अलावा नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कई इलाके ऐसे हैं जहां ट्यूबवेलों से पानी दिया जाता है लेकिन वे खराब पड़े। इस कारण समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत सेक्टर-2, 3, जवाहर कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, नंगला, राजीव कॉलोनी, तिंगाव इत्यादि क्षेत्रों में है। नगर निगम ने पिछले दिनों इन ट्यूबवेलों का सर्वे करवाकर जल्द ठीक करवाने का दावा किया था, लेकिन ट्यूबवेल ठीक नहीं हो पाए हैं। ऐसे में पार्षदों ने नगर निगम से टैंकरों से पानी सप्लाई करवाने की मांग की है। नगर निगम के पास वार्ड तीन, चार और 16 से मांग पत्र भी पहुंचे। इसके लिए निगमायुक्त यशपाल यादव ने मंजूरी दे दी है।
जल्द ठीक होंगे खराब ट्यूबवेल
पेयजल आपूर्ति की बढ़ती समस्या को देखते हुए कुछ पार्षदों ने टैंकरों से पानी सप्लाई करने की मांग की है। इसके लिए निगमायुक्त ने मंजूरी दे दी है। इस टैंकरों से पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ खबर ट्यूबवेलों को ठीक किया जा रहा है। सभी जल्द ठीक कर लिए जाएंगे। इसके बाद पानी की कोई समस्या नहीं होगी। - रामजी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम