फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drinking water crisis in BPTP Parkland Colony, people resorting to tankers

Faridabad News: बीपीटीपी पार्कलैंड कॉलोनी में पेयजल संकट, टैंकरों का सहारा ले रहे लोग

Mon, 21 Jul 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in BPTP Parkland Colony, people resorting to tankers
दो महीने से हो रही ज्यादा परेशानी, घर के काम हो रहे बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीपीटीपी पार्कलैंड कॉलोनी में लगभग दो महीने से पेयजल की समस्या बनी हुई है। इसमें कई सेक्टर और ब्लॉक शामिल हैं। निवासियों को दो-दो दिन तक पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके घर के काम बाधित हो रहे हैं।

एफ ब्लॉक के प्रधान रविंद्र चौधरी ने बताया कि दो महीने से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके कारण लोग टैंकर से पानी भरवाने को मजबूर हो रहे हैं। 36 से 40 घंटे तक पानी नहीं आता है। पहले एक दिन में दो से तीन बार पानी मिलता था। एक महीने से तो बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन


जी ब्लॉक के प्रधान सुमेर खत्री व बी ब्लॉक के प्रधान सूरज भान ने बताया कि लोगों को पानी न मिलने से टैंकरों का सहारा लेनी पड़ रहा है। इससे टैंकर वाले भी अपने मन मुताबिक लोगों से रुपये वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफ ब्लॉक निवासी नीतू व काजल का कहना है कि बिना पानी के कोई भी कार्य करना संभव नहीं है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को घर के काम करने में हो रही है। इस समस्या को जल्द दूर करना चाहिए। हम बीपीटीपी प्रतिनिधियों से बार- बार शिकायत कर चुके हैं। मेल और संदेश के माध्यम से भी उनको समस्या के बारे में अवगत कराया है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकल रहा। इस बारे में बीपीटीपी की मेंटेनेंस एजेंसी बीपीएमएस के एमडी श्याम सुंदर ने कहा कि इन क्षेत्रों में जल आपूर्ति का प्रबंधन फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से किया जाता है। जहां एफएमडीए की जल आपूर्ति अपर्याप्त होती है वहां हम टैंकर से जलापूर्ति करके निवासियों की जरूरत को पूरा करते हैं। निवासियों को जल्द ही पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed