फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drinking water crisis deepens in Sector-8

Faridabad News: सेक्टर-8 में पेयजल संकट गहराया

Tue, 09 Sep 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Sector-8
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-8 के निवासी पिछले कई वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। हालात यह है कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के लिए पानी टैंकरों से मंगवाना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने जल निगम और नगर निगम से कई बार शिकायतें कीं, लेकिन हर बार आश्वासन देकर बात टाल दी जाती है। गर्मी और बढ़ते खर्च के बीच लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पानी की टंकी और पाइपलाइन के नाम पर सिर्फ योजनाएं बनीं, धरातल पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


कई लोगों के घरों में केवल खारा पानी ही आ रहा है। लोग इसी पानी से गुजारा करने को मजबूर हैं। आरडब्ल्यूए प्रधान प्रदीप ने बताया कि हमने कई बार अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी, लेकिन न तो कोई अधिकारी मौके पर आया और न ही पानी की आपूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed