Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drinking water and parking facilities will be improved.

Faridabad News: ट्रांसपोर्ट नगर में सीवर, पेयजल और पार्किंग व्यवस्था होगी बेहतर

Thu, 05 Nov 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Drinking water and parking facilities will be improved.
1.61 करोड़ रुपये होंगे खर्च, महीने के अंत तक शुरू होगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-58 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में समस्याओं को दूर करने की तैयारी शुरू हो गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से यहां सीवर, पेयजल, जल निकासी और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने पर करीब 1.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार इसी महीने के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है। सभी कार्यों को तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


सेक्टर-58 औद्योगिक क्षेत्र है। इसके कुछ हिस्से में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र के रखरखाव की जिम्मेदारी एचएसआईआईडीसी के पास है, जबकि ट्रांसपोर्ट नगर का रखरखाव एचएसवीपी करता है। यहां लंबे समय से सीवर जाम, पेयजल आपूर्ति और जल निकासी की समस्या बनी हुई है। कई जगह सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हैं, जबकि नियमित सफाई नहीं होने से कई लाइनें बंद पड़ी हैं। इसके कारण सीवर का गंदा पानी सड़कों और खाली प्लॉटों में जमा हो जाता है। वहीं, वाटर सप्लाई लाइन में खामियों के चलते लोगों को पर्याप्त पानी भी नहीं मिल पाता।
विज्ञापन




अब एचएसवीपी की योजना के तहत क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को बदला जाएगा और गंदगी से भरी लाइनों की सफाई कराई जाएगी। पेयजल आपूर्ति की लाइनों का रखरखाव करने के साथ पानी की निकासी के लिए ड्रेन बनाई जाएगी। इसके अलावा सार्वजनिक सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा और पार्किंग क्षेत्र को बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा, ताकि ट्रकों को खड़ा करने में चालकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्क और प्रवेश द्वार का भी होगा सौंदर्यीकरण



ट्रांसपोर्ट नगर के प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहीं, लंबे समय से बेकार पड़े पार्क को दोबारा विकसित किया जाएगा। इससे ट्रांसपोर्ट नगर में काम करने वाले लोगों को बैठने और आराम करने के लिए हरियाली से युक्त स्थान मिल सकेगा। एचएसवीपी के एसई संदीप दहिया ने बताया कि सेक्टर-58 ट्रांसपोर्ट नगर में मूलभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को अपग्रेड किया जाना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीन महीने के भीतर सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed