फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drains will be cleaned in IMT Sector-66

Faridabad News: आईएमटी सेक्टर-66 में होगी ड्रेनों की सफाई

Mon, 01 Jun 2026 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Drains will be cleaned in IMT Sector-66
एचएसआईआईडीसी नौ लाख रुपये करेगा खर्च, 20 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मानसून को देखते हुए आईएमटी सेक्टर-66 में सड़कों पर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेन लाइनों की व्यापक सफाई कराई जाएगी। इस कार्य पर हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) करीब नौ लाख रुपये खर्च करेगा। अधिकारियों ने इस परियोजना को 15 से 20 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

आईएमटी क्षेत्र में बड़ी संख्या में उद्योग स्थापित हो चुके हैं और यहां रोजाना हजारों कर्मचारी आवागमन करते हैं। ऐसे में बरसात के दौरान सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात और औद्योगिक गतिविधियों पर असर पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए एचएसआईआईडीसी ने मानसून से पहले ड्रेनों की सफाई अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-66 के कुछ हिस्सों में स्ट्रॉम वाटर ड्रेन लाइनें अवरुद्ध हो चुकी हैं, जिसके कारण बारिश के समय पानी की निकासी प्रभावित होती है और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। ड्रेनों में जमा गाद, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाकर पानी के प्रवाह को सुचारु बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी के सीनियर मैनेजर पुरुषोत्तम ने बताया कि सेक्टर-66 में स्ट्रॉम वाटर ड्रेन लाइन की सफाई का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा, ताकि मानसून के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed