{"_id":"6a53e14b92ad673fb0023504","slug":"dominators-won-the-match-by-four-wickets-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74682-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डॉमिनेटर्स ने चार विकेट से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डॉमिनेटर्स ने चार विकेट से जीता मुकाबला
विज्ञापन
-फरीदाबाद सुपर स्ट्राइकर्स को दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दशहरा मैदान पर रविवार को डॉमिनेटर्स ने फरीदाबाद सुपर स्ट्राइकर्स को चार विकेट से शिकस्त दी। टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फरीदाबाद सुपर स्ट्राइकर्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। अविनाश ने 56, सनी ने 34 और अनिकेत ने 22 रन की पारी खेली। वही डॉमिनेटर्स के हिम्मत नेगी ने तीन, हरीश, सादिक और बीरेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में डॉमिनेटर्स ने 16.1 ओवर में चार विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। लकी ने 65, अमन ने 31 रन की पारी खेली। फरीदाबाद सुपर स्ट्राइकर्स के वंश ने तीन, हरिओम, मनीष और इरशाद ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। हिम्मत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।