{"_id":"6a6f787a43a43190ba00e116","slug":"domestic-help-disappears-with-jewelry-and-cash-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76430-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 15 लाख के गहने व नकदी लेकर गायब हुई घरेलू सहायिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 15 लाख के गहने व नकदी लेकर गायब हुई घरेलू सहायिका
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले काम पर रखा था, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। घरेलू सहायिका को बिना किसी पहचान पत्र और सत्यापन के काम पर रखना ग्रीनफील्ड कॉलोनी के एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि डेढ़ माह पहले रखी गई घरेलू सहायिका घर से करीब 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण और एक लाख रुपये नकद लेकर गायब हो गई।
शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने एक अगस्त को आरोपी सुशमिता उर्फ शशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी शिव गंगवानी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ माह पहले सुशमिता उर्फ शशी को घरेलू सहायिका के रूप में रखा था। वह घर पर ही रहती थी लेकिन उससे कोई पहचान पत्र नहीं लिया गया था और न ही पुलिस सत्यापन कराया गया था। 31 जुलाई की सुबह परिवार के सदस्य अपने-अपने काम पर चले गए थे। शाम करीब छह बजे लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला। उनकी मां ने बताया कि दोपहर में उनके सो जाने के दौरान घरेलू सहायिका घर से चली गई। जांच करने पर चार तोले के चार सोने के कड़े, चार चूड़ियां, दो सोने की चेन, पांच अंगूठियां, सात जोड़ी सोने के टॉप्स और एक लाख रुपये नकद गायब मिले। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।