फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dogs find body of a woman who used to feed her bread every day

लावारिस कुत्तों ने ढूंढा महिला का शव: रोज खिलाती थी रोटी; पहले ढूंढी साड़ी, फिर नाले में कूदकर शव तक पहुंचाया

Tue, 21 Apr 2026 09:54 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 21 Apr 2026 09:54 PM IST
सार

कबूलपुर में 15 अप्रैल से लापता 45 वर्षीय महिला का शव दो कुत्तों शेरू और रॉकी ने ढूंढा। महिला उन्हें रोज रोटी खिलाती थी। कुत्तों ने झाड़ियों में साड़ी और नाले में शव खोजा। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Dogs find body of a woman who used to feed her bread every day
लावारिस कुत्तों ने ढूंढा शव - फोटो : अमर उजाला/ AI Generated

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के कबूलपुर में 15 अप्रैल से लापता 45 वर्षीय महिला का शव दो लावारिस कुत्तों ने ढूंढा। शेरू और रॉकी नाम के कुत्तों को मृतक महिला रोज रोटी खिलाती थी। उसी वजह से उन कुत्तों ने महिला को ढूंढ निकाला। 

विज्ञापन

कबूलपुर कॉलोनी में रहने वाली महिला 15 अप्रैल से संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिवार वालों ने अपने स्तर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। ढूंढने के दौरान परिवार के साथ दोनों कुत्ते भी जाते थे। 18 अप्रैल को दोनों कुत्ते अचानक झाड़ियों की तरफ दौड़ पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग जब तक वहां पहुंचते, कुत्ते महिला की साड़ी ढूंढ चुके थे। पास ही एक नाला था, जो जलकुंभी से पूरी तरह ढका हुआ था। तभी शेरू अचानक नाले में कूद गया। जैसे ही जलकुंभी हटी, पानी के भीतर महिला के पैर दिखाई दिए। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शेरू और रॉकी घर की पहरेदार करते हैं। वह न सिर्फ घर के आसपास घूमते रहते थे, बल्कि किसी अजनबी को भी पास नहीं आने देते थे। इस मामले में पुलिस ने कबूलपुर निवासी जगमिंदर डागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या का मुख्य आरोपी उसका बेटा परमजीत है, जो फिलहाल फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed