Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dog beaten with sticks; brutality captured on CCTV

Faridabad News: कुत्ते को डंडों से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बेरहमी

Fri, 13 Nov 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dog beaten with sticks; brutality captured on CCTV
पुलिस चौकी में दी गई शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी के संजय एन्क्लेव स्थित गली नंबर-6 में एक व्यक्ति की ओर से बेजुबान कुत्ते को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है। फुटेज में व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर कुत्ते पर लगातार वार करता दिखाई दे रहा है।

हैरानी की बात यह है कि आसपास के लोग उसे रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि व्यक्ति अपने घर से हाथ में डंडा लेकर बाहर आता है। कुछ दूरी पर दो कुत्ते बैठे दिखाई देते हैं। वह उनके पास पहुंचते ही एक कुत्ते को डंडे से पीटना शुरू कर देता है।
विज्ञापन

पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में दी गई शिकायत के अनुसार, कुत्ते को पीटने वाले व्यक्ति की पहचान समीर खान के रूप में बताई गई है। बजरंग फोर्स के अध्यक्ष राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर बाहर आए लोग, करते रहे रोकने का प्रयास

कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आते हैं। गली में मौजूद लोग भी व्यक्ति को ऐसा करने से रोकते नजर आते हैं, लेकिन इसके बावजूद वह कुत्ते को पीटना बंद नहीं करता। पूरी घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों ने घटना पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed