फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Doctors strike

हड़ताल पर रहे डॉक्टर, दवा-परामर्श को भटकते रहे बच्चे-बुजुर्ग-महिलाएं

Thu, 05 Sep 2019 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
Doctors strike
फरीदाबाद सिविल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा हड़ताल करने पर खाली पड़ा पंजीकरण काउंटर । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल सहित पूरे जिले में बृहस्पतिवार को सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण इलाज ही नहीं मरीजों को दवा और परामर्श भी उपलब्ध नहीं हो सका। आक्रोशित मरीज दवा के लिए अस्पताल परिसर में भटकते रहे। ज्यादातर मरीजों में बुजुर्ग दंपती, महिलाएं व बच्चे थे। दूरदराज इलाकों से अपने मर्ज का इलाज कराने पहुंचे यह मरीज समझ नहीं पा रहे थे कि बिना पूर्व सूचना के हड़ताल क्यों हो गई। कुछ मरीज ऐसे भी थे जो बुधवार जांच के बाद आगे के इलाज के लिए बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन

एक साल की बच्ची के शरीर पर छाले, खुजली से लाल पड़ चुके पैर की शिकायत लेकर बच्ची को दिखाने के लिए बीके अस्पताल पहुंची उसकी मां विमला बेहद परेशान थी। विमला ने बताया कि उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। बच्ची को रातोंरात यह अजीब समस्या हो गई। सरकारी अस्पताल पहुंची तो पता चला डॉक्टरों की हड़ताल है। विमला अपनी बच्ची को लेकर अस्पताल में इलाज के लिए भटकती रही।
विज्ञापन

नंगला से गले की सूजन का इलाज कराने आए दिलेर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर वह बीके सिविल अस्पताल से दांत दर्द की दवा लेकर गया था। दवा खाई तो देर रात पूरे मुंह पर सूजन आ गई। बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों की हड़ताल थी। ओल्ड फरीदाबाद से बीके सिविल अस्पताल में इलाज कराने बुजुर्ग दंपती मानचंद और शकुंतला भी पहुंचे थे। शकुंतला ने बताया कि मानचंद को पैर की चमड़ी में अजीब तरह की खुजली है। इससे पूरे पैर की चमड़ी काली पड़ चुकी है। बुधवार डॉक्टरों ने मानचंद को दवा दी थी। उससे आराम नहीं हुआ। अब दोबारा जांच के लिए पहुंचे तो डॉक्टरों की हड़ताल मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती ने बताया कि किराए के रुपये मांग कर वह सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे थे। जोड़ों के दर्द से परेशान, चलने में असमर्थ दो बुजुर्ग महिलाएं भी इस दौरान सरकारी कार्यशैली पर सवाल उठाती नजर आई। सेक्टर-23 से आई गीता मिश्रा और संध्या पांडे ने बताया कि दोनों के पैर के जोड़ काफी दर्द करते हैं। हालत ऐसी थी कि चलने के लिए एक दूसरे को सहारा दे रही थी। गीता मिश्रा ने बताया कि वह बुधवार को भी अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। इस दौरान कुछ जांच के लिए लिखा गया था। इसलिए उसे अगले दिन बृहस्पतिवार को बुलाया गया तो वह संध्या पांडे को भी इलाज के लिए साथ ले आई। गीता ने बताया कि दोनों जब अस्पताल पहुंचे तो ओपीडी में ताला जड़ा था मालूम हुआ डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed