{"_id":"6aa59f5261a74735f00d4ba9","slug":"doctors-and-nursing-staff-not-using-dress-code-at-bk-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79851-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल में ड्रेस कोड का इस्तेमाल नहीं कर रहे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल में ड्रेस कोड का इस्तेमाल नहीं कर रहे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ
विज्ञापन
मरीजों और तीमारदारों को पहचानने में होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बादशाह खान नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल में चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ को पहचान के लिए आई कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं, इसके बावजूद कई कर्मचारी इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि कौन चिकित्सक है और कौन अस्पताल का अन्य कर्मचारी। अस्पताल में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के लिए ड्रेस कोड और पहचान पत्र से जुड़े नियम निर्धारित हैं।
इसका उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को इलाज करने वाले चिकित्सक और स्टाफ की आसानी से पहचान कराना है। इसके बावजूद कई कर्मचारी इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कुछ चिकित्सक और कर्मचारी सामान्य घर के कपड़ों में ही अस्पताल में पहुंचकर मरीजों का उपचार और जांच कर रहे हैं। इससे अस्पताल की व्यवस्था और अनुशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल का कहना है कि सभी को आई कार्ड दिए गए हैं और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद स्टाफ नियमों का पालन नहीं कर रहा है।